Type Here to Get Search Results !

5 साल के मासूम का अपहरण 15 घंटे में सुलझा, रायसेन पुलिस ने दिखाई फुर्ती

 


रायसेन। जिले में हुए 5 वर्षीय मासूम आदर्श धनक के अपहरण का मामला पुलिस ने महज 15 घंटे में सुलझा लिया। बड़ी थाना क्षेत्र के नयागांव खुर्द से बच्चे का अपहरण किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए 9 थानों और 2 चौकियों की संयुक्त टीम गठित की और रातभर सर्चिंग अभियान चलाया। जंगल, नदी, खेत और तालाबों तक छानबीन की गई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान औबेदुल्लागंज निवासी सुनील उर्फ कमल वाल्मीकि के रूप में हुई। फुटेज में आरोपी बच्चे को बाइक पर ले जाते हुए कैद हुआ था। गुरुवार सुबह पुलिस ने सिलवानी क्षेत्र के बटेहरा बम्हौरी जोड़ से बच्चे को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पर पहले से ही जिले के 6 थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह नशे का आदी है और घटना के समय भी नशे की हालत में था।

बुधवार शाम जब आदर्श अपने भाई और अन्य बच्चों के साथ घर से थोड़ी दूरी पर खेल रहा था, तभी आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। देर रात तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की तत्परता और संयुक्त कार्रवाई से मासूम को सुरक्षित घर लाया गया।

Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

News