Type Here to Get Search Results !

सिलवानी थाना प्रभारी रहे जेपी त्रिपाठी अब संभालेंगे सांची की कमान! हरिओम अस्ताया को चौकी प्रभारी सेंडोरा से स्थानांतरित कर अब थाना प्रभारी देवनगर की जिम्मेदारी!

कार्यवाहक निरीक्षक जेपी त्रिपाठी 


🔴 रायसेन जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने पुलिस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। रिक्त पदों की पूर्ति और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु यह अस्थाई पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। सिलवानी थाना प्रभारी रहे कार्यवाहक निरीक्षक जेपी त्रिपाठी को अब सांची थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रायसेन एसपी पंकज कुमार पांडेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह तबादला प्रशासनिक व्यवस्था के तहत किया गया है। सिलवानी में जेपी त्रिपाठी का कार्यकाल न केवल सफल रहा बल्कि उन्होंने अपनी कड़ी कार्यशैली, निष्पक्ष रवैये और जनसेवा के लिए लोगों के बीच खास पहचान बनाई। अपराध नियंत्रण से लेकर आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देना, उनके कार्यकाल की विशेषताएं रहीं थीं। स्थानीय लोगों और पत्रकारों के बीच भी उनका समन्वयात्मक रवैया सराहनीय रहा।

उप निरीक्षक हरिओम अस्ताया 


 वहीं हरिओम अस्ताया को चौकी प्रभारी सेंडोरा से स्थानांतरित कर अब थाना प्रभारी देवनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरिओम अस्ताया ने सेंडोरा में रहते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई थी। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि देवनगर में वे किस तरह से अपने अनुभव और कड़क प्रशासनिक कार्यशैली का उपयोग करते हुए आमजन की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं।

📌 नवीन पदस्थापना इस प्रकार हैं:

▪️ कार्यवाहक निरीक्षक नरेंद्र गोयल को रक्षित केंद्र से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी कोतवाली बनाया गया है।

▪️ कार्यवाहक निरीक्षक जे.पी. त्रिपाठी को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी सांची पद पर पदस्थ किया गया है।

▪️ कार्यवाहक निरीक्षक निशा अहिरवार को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी महिला थाना का प्रभार सौंपा गया है।

▪️ कार्यवाहक निरीक्षक नितिन अहिरवार को थाना प्रभारी सांची से हटाकर रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है।

▪️ उप निरीक्षक हरिओम अस्ताया को चौकी प्रभारी सेंडोरा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी देवनगर बनाया गया है।

▪️ उप निरीक्षक शैलेन्द्र दायमा को थाना प्रभारी देवनगर से हटाकर चौकी प्रभारी सेंडोरा नियुक्त किया गया है।



🗓 यह आदेश दिनांक 2 जुलाई 2025 से प्रभावी रहेगा।


अभयवाणी पर पढ़ते रहिए – रायसेन से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले


Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

News