Type Here to Get Search Results !

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया का सांची में हुआ भव्य स्वागत, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को देने की बात हुई गति

 रायसेन सांची।राज्यसभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दीदी माया नारोलिया के नगर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।सांची नगर में आयोजित इस भव्य स्वागत समारोह में भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री एवं नगर परिषद के पार्षद अमित जोशी ने होटल अपेक्षा पर माननीय सांसद का स्वागत करते हुए संगठन द्वारा किए जा


रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी।इस अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को और अधिक गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई, जिस पर सांसद माया नारोलिया ने सराहना व्यक्त करते हुए इसे एक भावनात्मक और पर्यावरणीय रूप से महत्वपूर्ण पहल बताया।

भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष के आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर देखी गई।

उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता, पार्षदगण, एवं भाजपा पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


यह दौरा न केवल संगठनात्मक मजबूती का परिचायक रहा, बल्कि सामाजिक अभियानों को लेकर भी नई ऊर्जा का संचार

 करता दिखा।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

News