Type Here to Get Search Results !

स्वदेशी सिर्फ एक नारा नहीं वरन आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है.....संपतिया उइके

स्वदेशी सिर्फ एक नारा नहीं वरन आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है.....संपतिया उइके

."आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान" के अंतर्गत प्रेसवार्ता संपन्न



मंडला। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी मंडला द्वारा गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री जयदत्त झा, तथा जिला महामंत्री श्री नरेश चंद्रौल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दिया है और इस लक्ष्य तक पहुंचने का एकमात्र मार्ग आत्मनिर्भर भारत का निर्माण है। आत्मनिर्भर भारत का सशक्त माध्यम स्वदेशी है। हर घर स्वदेशी, हर व्यक्ति स्वदेशी, यही हमारा मंत्र और हमारी शक्ति है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक अवधारणा नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, आत्मा और पहचान का प्रतीक है। हमारे किसान, हमारे कारीगर, हमारे छोटे व्यापारी और उद्योगपति जब स्वदेशी को अपनाते हैं, तो वे न केवल देश के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी अहम योगदान देते हैं। श्रीमती उइके ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाएं इसी सोच की परिणति हैं, जो देश को ‘विकसित भारत’ की दिशा में ले जा रही हैं।

वही सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा आत्मनिर्भर भारत कोई नारा नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। हमें विदेशी वस्तुओं की होड़ छोड़कर अपने उत्पादों और अपनी मिट्टी से जुड़ना होगा। स्वदेशी ही हमारा आत्मसम्मान है और यही आत्मनिर्भर भारत की नींव है। उन्होंने कहा कि भारत की स्वदेशी परंपरा कोई नई सोच नहीं है. बीसवीं सदी के आरंभ में स्वदेशी आंदोलन ने ही बंगाल विभाजन के विरोध में देश को एकता और आत्मसम्मान का संदेश दिया था। आज प्रधानमंत्री मोदी जी उसी विचारधारा को आधुनिक स्वरूप में आगे बढ़ा रहे हैं। कुलस्ते ने कहा कि भारत की शक्ति, संस्कृति और उद्योग-कुशलता ही आत्मनिर्भर भारत का आधार है। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” का संदेश हर नागरिक तक पहुँचना चाहिए ताकि भारत का हर व्यक्ति, हर गांव और हर घर आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन सके। कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि मंडला जिला भी आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता हर स्तर पर सक्रिय हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष जयदत्त झा ने किया और आभार जिला महामंत्री नरेश चंद्रौल ने व्यक्त किया। अंत में सभी उपस्थित अतिथियों ने यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी भारत की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

News