Type Here to Get Search Results !

हेमंत खंडेलवाल के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, आतिशबाजी और मिठाई बांट कर मनाया उत्सव

रायसेन (उपेंद्र गौतम) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमंत खंडेलवाल के निर्विरोध प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने जाने की खुशी में रायसेन जिले में जोरदार उत्सव का माहौल देखने को मिला। जिला भाजपा कार्यालय रायसेन में कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।


इस अवसर पर कार्यकर्ता 'बीजेपी ज़िंदाबाद' के नारों के साथ पार्टी का ध्वज लहराते नजर आए। पूरे माहौल में भाजपा समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

जिले के ऊर्जावान भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा स्वयं भोपाल पहुंचकर नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की और पुष्पहार पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

रायसेन कार्यालय में हुए आयोजन में कई प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें नगर मंडल अध्यक्ष जीतू आदित्य शर्मा, राजेश पंथी, बृजेश चतुर्वेदी, वीर सिंह पटेल, रघुवीर सिंह मीणा, वर्षा लोधी, सी एल गौर, बबलू ठाकुर, किशन गौर, वरुण खत्री, सत्येंद्र सिंह चौहान, मयंक चतुर्वेदी, अशोक सोनी, विश्वाश रैकवार सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके को पार्टी की एकजुटता और संगठन की शक्ति का प्रतीक बताया और कहा कि हेमंत खंडेलवाल का नेतृत्व प्रदेश में भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।


इस आयोजन ने जिले में भाजपा के संगठनात्मक उत्साह को नई ऊर्जा दी है और आगामी चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में नई चेतना का संचार किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

News