Type Here to Get Search Results !

भीमगढ़ पहुँचा पेंच परियोजना का पानी शीघ्र होगी सुगम जलापूर्ति


भीमगढ़ पहुँचा पेंच परियोजना का पानी

शीघ्र होगी सुगम जलापूर्ति

सिवनी 26 अप्रैल25/जल संकट निवारण के लिए विभिन्न विभागों के संयुक्त प्रयासों  से पेंच व्यपवर्तन परियोजना का पानी शनिवार 26 अप्रैल को भीमगढ़ बांध पहुँच चुका हैं।
नगरीय क्षेत्र की जलापूर्ति सुआखेड़ा इंटेकवेल से प्रारंभ करने के लिए  नगरीय प्रशासन विभाग के कर्मचारियों द्वारा भीषण गर्मी में भी अप्रोच कैनाल बनाकर पानी को इंटेकवेल तक लाने का कार्य किया गया हैं। जिससे पानी को लिफ्ट कर जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही हैं।

जल गंगा संवर्धन अभियान में जिलेवासियों निभा रहें सक्रिय भागीदारी
  जिला अमृत सरोवर निर्माण एवं  माय भारत पोर्टल  पंजीयन में अग्रणी

सिवनी 26 अप्रैल25/ प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 30 मार्च से 30 जून 2025 तक चलने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर नदी, नाले, तालाब, कुएं, बावड़ी सहित अन्य जल स्रोतों की साफसफाई कर जीर्णोद्धार किया जा रहा है। अभियान में जिले के नागरिकगण भी बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्थानीय जल स्रोतों की सफाई कर जल संवर्धन का संदेश दे रहे हैं। 
इसी कड़ी में सिवनी जिला संपूर्ण प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान में कार्य करते हुए शीर्ष स्थान पर है, साथ ही अमृत सरोवर निर्माण एवं "May Bharat" पर पंजीकरण में भी अग्रणी है। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

News