अभयवाणी समाचार
प्रहलाद गजभिये ( जिला संवाददाता)
बालाघाट
कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में आबकारी एवं पुलिस विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की। आबकारी वृत्त कटंगी, वारासिवनी, बालाघाट एवं लांजी की टीमों ने ग्राम सावरगांव एवं चिखला में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान प्लास्टिक के डिब्बों एवं 35 बोरियों में करीब 1050 किलो लाहन तथा 95 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त सामग्री के नमूने लेने के बाद शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। विभागीय कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 4 प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताया गया है। कार्रवाई में वृत्त प्रभारी ज्योति सोनी, संदीप श्रीवास, हिमांशी रहांगडाले, कौस्तुभ नेताम, मनोज अंजलेकर सहित मुख्य आरक्षक द्वार सिंह उइके, अतर लाल उइके एवं नरसिंह टेकाम शामिल रहे।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
👉 अभयवाणी समाचार
