बीमारी प्रभावित क्षेत्रों में सीएमएचओ डॉ. दाहिया का सघन भ्रमण।

REPORTER
By -
0
अभयवाणी समाचार
प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट)
 बालाघाट
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघन दाहिया ने मंगलवार को जिले के बीमारी प्रभावित विकासखंड बिरसा एवं बैहर के स्वास्थ्य केंद्रों और मैदानी क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ डॉ. दाहिया ने बैहर विकासखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र पाथरी में आयोजित चौपाल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और हितग्राहियों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य अमले से भी विभिन्न गतिविधियों की स्थिति की जानकारी ली गई।
इसके बाद उन्होंने बिरसा विकासखंड के बीमारी प्रभावित क्षेत्र कुंडेकसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिठली एवं सोनगुड्डा का भ्रमण किया। स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उनके उपचार की जानकारी ली तथा उपचार व्यवस्था का निरीक्षण किया।
डॉ. दाहिया ने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भर्ती मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। मरीजों को आवश्यक जांच, उपचार एवं दवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी नियमित निगरानी की जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों की जांच एवं उपचार की स्थिति, दवा वितरण, टीकाकरण, मलेरिया जांच, मच्छररोधी दवाओं के छिड़काव तथा घर-घर सर्वे की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बीमारी प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियां लगातार संचालित करने और मरीजों की स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान डॉ. परेश उपलप, कार्यालय क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं जबलपुर से संभागीय समन्वयक श्री निहार दीवान, डीईआईसी प्रबंधक श्री राजाराम चक्रवर्ती तथा बीएमओ बिरसा एवं बीएमओ बैहर सहित स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला उपस्थित रहा।
          👉       अभयवाणी समाचार
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default