अभयवाणी समाचार
प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट)
बालाघाट कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ आबकारी एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की।
08 सितंबर को आबकारी वृत्त वारासिवनी, कटंगी एवं पुलिस थाना रामपायली की संयुक्त टीम ने ग्राम बिटोड़ी में दबिश देकर अलग-अलग घरों एवं शराब बनाने के अड्डों से प्लास्टिक ड्रमों और बोरियों में भरा लगभग 6500 किलो लाहन तथा 260 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की।
कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 9 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए। जब्त लाहन के नमूने लेने के बाद शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 6 लाख 89 हजार रुपये बताया गया है।
संयुक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी संदीप श्रीवास, ज्योति सोनी, हिमांशी रहांगडाले तथा रामपायली थाना से उपनिरीक्षक कलशराम उइके सहित आबकारी एवं पुलिस विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
👉 अभयवाणी समाचार
