मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा उदा में सरपंच के घर खड़ी बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो-एन कार से पुलिस ने 1 करोड़ 29 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी रकम कार की बॉडी में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त खांचों में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने मौके से तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इतनी बड़ी नकदी कहां से आई, किसकी है और इसे गुप्त खांचों में छिपाकर क्यों रखा गया था, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस रकम के स्रोत और पूरे मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
