पांच माह से बंद पड़ी नल-जल योजना, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे कटंगटोला के ग्रामीण । बिजली बिल का भुगतान नहीं होने से कटा कनेक्शन, पंचायत और पीएचई विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण!

REPORTER
By -
0
वारासिवनी/बालाघाट
 वारासिवनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगोड़ी के ग्राम कटंगटोला में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा शुरू की गई नल-जल योजना पिछले करीब पांच माह से बंद पड़ी है। वहीं अधिकांश हैंडपंपों से पर्याप्त पानी नहीं निकल रहा है और चालू हैंडपंप भी मरम्मत की स्थिति में हैं।
जानकारी के अनुसार, नल-जल योजना का बिजली बिल समय पर जमा नहीं होने के कारण विद्युत विभाग ने कनेक्शन काट दिया था। इसके बाद से योजना ठप पड़ी है और ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान हैं।
बताया जा रहा है कि पीएचई विभाग के अनुसार बिजली बिल का भुगतान ग्राम पंचायत स्तर से किया जाना है, लेकिन अब तक भुगतान नहीं होने से जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
सवालों के घेरे में जिम्मेदार, आखिर कब बुझेगी ग्रामीणों की प्यास?
सवाल यह उठता है कि पांच माह से बंद पड़ी नल-जल योजना को चालू कराने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक ठोस कदम क्यों नहीं उठाए? आखिर बिजली बिल के भुगतान और योजना संचालन की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?
टंकी निर्माण अधुरा ...... शेष
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default