छिंदवाड़ा/बिछुआ
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने वन विभाग के प्रभारी डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्नीचर व्यवसायी से लकड़ी की खरीदी-बिक्री के तीन माह के हिसाब पर हस्ताक्षर करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
👉 प्राप्त जानकारी के अनुसार, फर्नीचर व्यवसायी ने लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रभारी डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी लकड़ी की खरीदी-बिक्री के रिकॉर्ड पर हस्ताक्षर करने के बदले 3 हजार रुपये मांग रहे हैं।
👉 शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त ने बिछाया जाल
--------------------------------
