अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, छापामार कार्रवाई में चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त ।

REPORTER
By -
0
बालाघाट,
 16 अक्टूबर 2026
जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए छापामार कार्रवाई की है। बालाघाट और लामता तहसील के विभिन्न गांवों में दबिश देकर रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया।
    👉       कोसमी, भमोड़ी और लामता में कार्रवाई
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि बालाघाट तहसील के ग्राम कोसमी और भमोड़ी में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया। वहीं लामता तहसील के ग्राम डोंगरबोड़ी में वाहन क्रमांक MP50-AA-1333 और ग्राम लामता में MP50-AA-4663 को जब्त किया गया।
बालाघाट क्षेत्र में जब्त वाहन कलेक्टर कार्यालय की खनिज शाखा तथा लामता क्षेत्र में पकड़े गए वाहन पुलिस थाना लामता की अभिरक्षा में रखे गए हैं।
खनिज नियम 2022 के तहत होगी कार्रवाई
खनिज विभाग के अनुसार चारों वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई जारी है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default