बालाघाट,
बालाघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत मोहगांव (माल) के ग्राम बरखो में बुधवार को जल अर्पण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जल जीवन मिशन के तहत निर्मित नल-जल योजना विधिवत ग्राम पंचायत को हस्तांतरित की गई। योजना का उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है।
कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ब्लॉक समन्वयक रानी सिंह राजपूत एवं शीतल मिश्रा ने पंचायत प्रतिनिधियों को योजना के संचालन, रखरखाव और तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
👉 जल संरक्षण का दिया संदेश
*****************************
कार्यक्रम के दौरान रंगोली सज्जा, जल शृंगार, जल वंदना, प्रभात फेरी और जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। एफटीके किट से पेयजल की गुणवत्ता का परीक्षण भी किया गया। ग्रामीणों ने पानी की बर्बादी रोकने और जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया।
