आंगनवाड़ी केंद्रों में अचानक पहुंचे कलेक्टर आदित्य सिंह, बच्चों के पोषण और टीकाकरण की जांच, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत खैरलांजी में कलेक्टर आदित्य सिंह ने ग्राम खरखड़ी, घुसाईटोला, कचेखनी और घुबड़गोंदी के आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार, भोजन की गुणवत्ता और टीकाकरण की जानकारी ली। कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र भेजने तथा नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान बंद मिलने पर वैकल्पिक व्यवस्था करने और ग्रामीणों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए तालाब गहरीकरण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default