बालाघाट के नए कलेक्टर आदित्य सिंह ने संभाली कमान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

REPORTER
By -
0
बालाघाट
15 अक्टूबर 2026
 भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी आदित्य सिंह ने गुरुवार को बालाघाट जिले के नए कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर प्रशासनिक प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।
कलेक्टर आदित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि नियमित फील्ड विजिट कर जनता की समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों से सक्रियता, समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए बालाघाट को विकास एवं सुशासन के क्षेत्र में प्रदेश के अग्रणी जिलों में बनाए रखने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि आदित्य सिंह इससे पहले अशोकनगर और हरदा जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन, संयुक्त कलेक्टर सुधीर जैन, एसडीएम गोपाल सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default