धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस पर बालाघाट में गूंजा बुद्ध और आंबेडकर का संदेश, अनुयायियों ने ली 22 प्रतिज्ञाओं पर चलने की शपथ

REPORTER
By -
0

बालाघाट, 
14 अक्टूबर 2026
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के ऐतिहासिक धम्म दीक्षा दिवस की स्मृति में बुधवार को बालाघाट मुख्यालय में धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। आंबेडकर चौक में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायियों ने एकत्र होकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मोमबत्ती जलाकर उन्हें नमन किया।
भन्ते जी की उपस्थिति में डॉ. आंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाओं का वाचन किया गया। उपस्थित अनुयायियों ने सामाजिक समानता, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
 👉     14 अक्टूबर 1956 को रचा गया था इतिहास
********************************
उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर 1956 को डॉ. भीमराव आंबेडकर ने नागपुर की दीक्षाभूमि में लाखों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म ग्रहण किया था। यह ऐतिहासिक दिन सामाजिक परिवर्तन, समानता और जातिगत भेदभाव से मुक्ति के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default