खैरलांजी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कन्हड़गांव में बुधवार सुबह खेत में धान कटाई के दौरान एक युवक को सांप ने डस लिया। युवक की पहचान युगेश पिता तेजराम आड़े के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, युगेश बुधवार सुबह करीब 10 बजे रीपर मशीन
से खेत में धान कटाई कर रहा था। इसी दौरान सुबह लगभग 10:15 बजे धान में छिपे सांप ने उसके पैर में डस लिया।तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए रामपायली अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक चिकित्सकीय जांच के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया।

👉 उपचार को लेकर परिजनों में चिंता वर्तमान में युवक की हालत में कुछ सुधार होने की जानकारी सामने आई है, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं होने की आशंका को लेकर चिंता जताई जा रही है। ऐसे में युवक को समय पर उचित उपचार और चिकित्सकीय निगरानी मिलना बेहद जरूरी है।