अभयवाणी समाचार
प्रहलाद गजभिये( जिला संवाददाता बालाघाट)
बालाघाट
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग घनश्याम सोनी एवं संभागीय उपायुक्त आदिम जाति कार्य विभाग नरोत्तम बरकड़े ने जिले के विभिन्न स्कूल शासकीय मॉडल छात्रावास बैहर, शासकीय मॉडल बालिका छात्रावास बैहर, कस्तुरबा गांधी बालिका छात्रावास बैहर, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पाथरी , एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला गठिया, कन्या आश्रम शाला गठिया का औचक निरीक्षण किया।
बैहर के छात्रावासों में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति मिलने पर अधीक्षकों को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जल उपलब्धता की समीक्षा करते हुए भविष्य में जल संकट से निपटने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया।
पाथरी एवं गठिया के स्कूलों में भी विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिली। अधिकारियों ने उपस्थिति बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
👉 अभयवाणी समाचार
