अभयवाणी समाचार
प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्यूरो बालाघाट )
लांजी /बालाघाटधर्म सम्राट चेतन पुरुष सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराजके आशीर्वाद से भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में लांजी स्थित भारती लॉन परिसर में 5 एवं 6 सितंबर 2026 को 24 घंटे का श्री दुर्गा चालीसा अखंड पाठ आयोजित किया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान आध्यात्मिक वातावरण के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
अखंड पाठ के समापन से पूर्व सद्भावना यात्रा निकाली गईइसमें संगठन के शिष्य-भक्तों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। यात्रा पूरे नगर में भ्रमण करते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस दौरान नशामुक्ति और सामाजिक समरसता के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा के पश्चात श्रद्धालु पुनः मुख्य आयोजन स्थल पहुंचे और अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव एवं सिद्धाश्रम रत्न परम आदरणीय सौरभ द्विवेदी (अनूप भैया जी) का शंखनाद के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा परिसर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।
समापन बेला में कुमारी बरखा बिल्होरे एवं कुमारी आरुषि बिसेन ने गुरुवर एवं मां के जयकारे लगाए। केंद्रीय महासचिव सौरभ द्विवेदी ने कहा कि श्री दुर्गा चालीसा का पाठ सभी को मंत्र के रूप में प्राप्त हुआ है। उन्होंने हिंदू धर्मग्रंथों, मानव जीवन में गुरु के महत्व तथा राष्ट्र, धर्म और मानवता के प्रति व्यक्ति के कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि समाज को अपने धर्म के प्रति सजग और संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। भगवती मानव कल्याण संगठन के माध्यम से मिला मार्ग दुर्लभ है और मानवता के कल्याण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक राजकुमार कर्राहे भी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन श्री आकाश भारद्वाज ने किया। अंत में जिला अध्यक्ष श्री जगदीश बिल्होरे ने सभी मां भक्तों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने शक्तिजल एवं प्रसाद ग्रहण किया तथा महाप्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजन में तहसील संगठन अध्यक्ष श्री पवन पटले सहित मोतीलाल बिसेन, पुरुषोत्तम डहरे, संजय भंडारकर, योगेश माहेश्वरी, गणेश समरिते, खेमेन्द्र गिरी गोस्वामी, पूरनलाल जाम्बूरकर, हुलास राम हेनोते, वीर सिंह धामने, चैनलाल मानकर, डॉनिक राम डोये, हीरामन डोये, मानिक लाल उपराडे, नंदकिशोर लिल्हारे, प्रियंका भंडारकर, देवलता बनोटे, योगेश्वरी ठाकरे सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जिला पदाधिकारियों में दिलीप चौधरी, राजेंद्र पंचेश्वर, अभिषेक बिल्होरे, मदनलाल चौधरी, मोहनलाल नगपुरे, राजू चौहान, तुपेश ठाकरे, लोकेश चित्रिव, कैलाश सोनी, किशोर बानेवार, बजरंग सिंह राजपूत, उपेंद्र कटरे, नीमा ठाकरे, रेखा श्रीवास एवं सीता जमारे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
आयोजन में महाराष्ट्र के गोंदिया, आमगांव, सालेकसा सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से भी बड़ी संख्या में शिष्य पहुंचे। आयोजन की सफलता में सभी श्रद्धालुओं और संगठन के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉 अभयवाणी समाचार
