उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं पूर्व विकासखंड स्त्रोत समन्वय हरिओम पाठक हुए सेवानिवृत्त, शाॅल श्रीफल से दी भावभीनी विदाई
नरसिंहपुर-
अपनी अर्धवार्षिक की आयु पूर्ण करने पर शासकीय सेवा से सेवानिवृत हुए उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं पूर्व विकासखंड स्त्रोत समन्वयक हरिओम पाठक को सांदीपनि सी एम राइज़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोभी में नगर पालिका अध्यक्ष नरसिंहपुर नीरज महाराज की अध्यक्षता, सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक संजय कुमार चौबे के मुख्य आतिथ्य, संदिपनी उच्चतर माध्यमिक शाला प्राचार्य अंजेश पटेल, वरिष्ठ पत्रकार अभय बानगात्री, सेवानिवृत्ति बैंक अधिकारी अनंत पांडे के विशिष्ट आतिथ्य तथा शाला परिवार, विद्यार्थियों एवं पारिवारिक सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित विदाभिनंदन कार्यक्रम में शाला परिवार के द्वारा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई ।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों के द्वारा श्री पाठक के सदव्यवहार एवं कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें सेवानिवृत्ति पश्चात समाज सेवा के क्षेत्र में एक नई पारी की शुरुआत करने के लिए आमंत्रित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी ।



