23 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित, 22 अक्टूबर को अयोध्या-काशी जाएगी तीर्थ दर्शन ट्रेन |

REPORTER
By -
0
अभयवाणी समाचार
प्रहलाद गजभिये ( जिला संवाददाता बालाघाट )
बालाघाट
 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बालाघाट जिले के श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या-काशी (वाराणसी) तीर्थ यात्रा 22 से 27 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी। जिले से यात्रा के लिए 191 यात्रियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इच्छुक पात्र श्रद्धालु 23 सितंबर तक अपने क्षेत्र के नगर पालिका कार्यालय अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। चयनित यात्रियों की सूची 27 सितंबर तक संचालक, तीर्थ दर्शन एवं आईआरसीटीसी को उपलब्ध कराई जाएगी।
विशेष तीर्थ दर्शन ट्रेन 22 अक्टूबर को बालाघाट रेलवे स्टेशन से अयोध्या-काशी के लिए रवाना होगी। इस यात्रा में मंडला, कटनी और डिंडोरी जिले के तीर्थ यात्री भी शामिल होंगे।
      👉    अभयवाणी समाचार
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default