अभयवाणी समाचार
प्रहलाद गजभिये( जिला ब्युरो )बालाघाट,
कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में आबकारी एवं पुलिस विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 980 किलोग्राम महुआ लाहन और 215 लीटर अवैध शराब जब्त की।
वारासिवनी-कटंगी क्षेत्र के बैगामोहल्ला, बीड़ी कॉलोनी एवं मलमटोला, बैहर क्षेत्र के मोहबट्टा, गोहारा एवं कोहका तथा बालाघाट क्षेत्र के टिटवा एवं बगदरा में कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 11 प्रकरण दर्ज किए गए। वारासिवनी क्षेत्र में एक आरोपी के कब्जे से 50 लीटर से अधिक शराब बरामद होने पर अजमानतीय अपराध का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग ने नागरिकों से अवैध शराब संबंधी जानकारी आबकारी अधिकारियों अथवा संबंधित पुलिस थाने को देने की अपील की है।
👉 अभयवाणी समाचार
