बालाघाट जिले के वारासिवनी विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोहगांव खुर्द बिठली कटंगटोला में जल जीवन मिशन के तहत संचालित ‘ ए. व्ही . कन्ट्रेक्शन से प्रमानन्द एरपुड़े की निगरानी मेजल महोत्सव 2026’ के अंतर्गत 14 मार्च को ग्राम पंचायत भवन में एफटीके (फील्ड टेस्टिंग किट) परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना और स्थानीय स्तर पर जल की गुणवत्ता जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ब्लॉक समन्वयक प्रप्रांसी पाठक द्वारा ग्राम पंचायत सचिव मोहगांव गांव खुर्द से कोमेन्द्र बिसेन ग्राम कटंगटोला से गोपीचन्द चौधरी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता तथा ग्राम जल स्वच्छता समिति के सदस्यों को एफटीके किट के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान घरेलू नल कनेक्शन से लिए गए पानी के नमूनों की मौके पर ही जांच कर पूरी प्रक्रिया समझाई गई।प्रशिक्षण में बताया गया कि साधारण रासायनिक प्रक्रियाओं के माध्यम से पानी में फ्लोराइड, नाइट्रेट, आयरन, क्लोरीन तथा पीएच स्तर की जांच किस प्रकार की जाती है। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही और उन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे अपने केंद्रों और स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले पानी की नियमित जांच कर सकें।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव कोमेन्द्र बिसेन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ जल स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास के जल स्रोतों की स्वच्छता का ध्यान रखें और दूषित पानी से होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया और टायफाइड से बचाव के लिए जागरूक रहें। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधी देवनाथ बोपचे (सिंगोड़ी ) फागुलाल मरठे सरपंच ग्राम पंचायत मोहगांव खुर्द पंच तथा सब इजिनियर श्रीमती शिवानी मेम ए . व्ही . कन्ट्रेक्शन से प्रमानंद एरपुड़े ग्राम पंचायत मोहगांव खुर्द से बिरजलाल बिसेन छाया शरणागत दिशा शरणागत फेकनलाल मरठे ग्राम कटंगटोला के शासकीय प्राथमिक शाला से सायरा बानो तीक्ष्णा गनवीर ग्रामीण नागरिक श्री - ओमप्रकाश दरवड़े देवी बोपचे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
