अभयवाणी
प्रहलाद गजभिये ( जिला संवाददाता बालाघाट)
बालाघाट
20 अगस्त 2026 को आबकारी वृत्त वारासिवनी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिर्राटोला में दबिश देकर 94 बल्क लीटर देशी हाथभट्टी मदिरा जब्त की। कार्रवाई कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में की गई।आबकारी विभाग के अनुसार करण बंदेश्वर पिता मानिकराम एवं लक्ष्मीचंद्र मेश्राम पिता परमानंद, निवासी सिर्राटोला के रिहायशी मकान से अवैध मदिरा बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 14 हजार 100 रुपये बताई गई है।
मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी संदीप श्रीवास, ज्योति सोनी, मुख्य आरक्षक नरसिंह टेकाम, आरक्षक भानु प्रताप मर्सकोले अनीता कुमरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
👉 अभयवाणी न्यूज बालाघाट 👈
