16 से 18 मार्च के बीच आंधी-तूफान और हल्की बारिश की संभावना।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 India Meteorological Department (भारत मौसम विज्ञान विभाग) नई दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से प्राप्त पांच दिवसीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बालाघाट जिले में 16 से 18 मार्च 2026 के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। इस अवधि में आंधी-तूफान के साथ हल्की वर्षा होने के आसार हैं।
जिला कृषि मौसम इकाई के वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र अगासे ने बताया कि 16 से 18 मार्च के दौरान जिले में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय हवा में आर्द्रता लगभग 60 से 65 प्रतिशत तथा दोपहर में 29 से 30 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में हवा की गति लगभग 2 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है, जो उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर बह सकती है। जिला कृषि मौसम इकाई ने किसानों को मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी है, ताकि संभावित आंधी-तूफान और हल्की बारिश से होने वाले नुकसान से बचाव किया जा सके।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default