भोपाल के सरकारी स्कूल में छात्रों का धरना, शिक्षिका पर गंभीर आरोप

REPORTER
By -
0
भोपाल
मिसरोद स्थित एक सरकारी स्कूल में छात्रों ने शिक्षिका बबिता कुशवाहा के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि शिक्षिका उनसे घर का काम करवाती थीं और काम करने से इनकार करने पर मारपीट करती थीं।
छात्रों के विरोध के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षिका का दूसरे स्थान पर तबादला कर दिया। हालांकि, छात्र तबादले की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं और शिक्षिका के निलंबन की मांग पर अड़े हुए हैं।
छात्रों के आरोपों के बाद स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, आरोपों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default