बालाघाट का ‘डबल मनी’ कनेक्शन मंडला तक पहुंचा!मंडला पुलिस ने खोला करोड़ों की ठगी का राज, बालाघाट निवासी मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार।

REPORTER
By -
0
मंडला/बालाघाट
कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की रकम जुटाने वाले कथित ‘डबल मनी’ नेटवर्क का कनेक्शन बालाघाट तक पहुंच गया है। मंडला पुलिस ने बहुचर्चित मामले का खुलासा करते हुए बालाघाट निवासी मुख्य आरोपी राजिक कुरैशी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों द्वारा निवेशकों को कम समय में उनकी जमा पूंजी दोगुनी कर लौटाने का लालच दिया जाता था। इस झांसे में आकर लोगों ने बड़ी रकम निवेश की। मामले की जांच में अब तक लगभग 1.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी संबंधी शिकायतें सामने आई हैं।
    👉     नागपुर से लेकर बालाघाट और गोंदिया तक                           पुलिस की दबिश
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडला पुलिस ने विशेष टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने नागपुर, गोंदिया, मुंबई और बालाघाट सहित कई स्थानों पर आरोपियों की तलाश की। कार्रवाई के दौरान गोंदिया, बालाघाट और मंडला से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  👉   बालाघाट निवासी राजिक कुरैशी मुख्य आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में राजिक कुरैशी, पिता मोहम्मद सफी कुरैशी, उम्र 31 वर्ष, वैहर रोड, मक्का मस्जिद के पास, थाना कोतवाली, बालाघाट को मामले का मुख्य आरोपी बताया गया है। पुलिस के अनुसार, राजिक के खिलाफ महाराष्ट्र के नागपुर जिले के नंदनवन थाने में भी धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज है और वह उस मामले में जमानत पर चल रहा है।
     👉      66.50 लाख का मशरूका जब्त
-----------------------------------------
मंडला पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 66.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।
 इसमें—👇
32 लाख रुपये नकद
तीन स्कूटी, कीमत करीब 3.50 लाख रुपये
मारुति ब्रेजा कार, कीमत करीब 10 लाख रुपये
हुंडई अल्काजार कार, कीमत करीब 20 लाख रुपये
एक मोबाइल फोन, कीमत करीब 50 हजार रुपये
शामिल हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि 
हुंडई अल्काजार कार पहले गिरवी रखी गई थी। आरोपियों ने कथित तौर पर धोखाधड़ी से प्राप्त रकम में से 11 लाख रुपये नकद देकर कार छुड़ाई। पुलिस का कहना है कि ठगी से प्राप्त रकम का इस्तेमाल वाहन और मोबाइल खरीदने में भी किया गया।
निवेशकों की रकम का पूरा हिसाब जुटा रही पुलिस
मंडला पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर निवेशकों की पहचान, जमा की गई रकम, संपत्तियों और आपसी वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। पुलिस को आशंका है कि जांच आगे बढ़ने पर मामले में धोखाधड़ी की रकम और पीड़ितों की संख्या से जुड़े और तथ्य सामने आ सकते हैं।
मंडला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कम समय में पैसा दोगुना करने या असामान्य रूप से अधिक मुनाफे का लालच देने वाली योजनाओं में अपनी जमा पूंजी न लगाएं। किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी वैधानिकता और वास्तविकता की जांच करें।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default