पंचायत उपचुनाव के नतीजे में भरवेली पंचायत से कल्पना वासनिक ने जीत दर्ज कर राजनीतिक मुकाबला अपने नाम कर लिया। उन्होंने पूर्व सरपंच एवं निकटतम प्रतिद्वंद्वी गीता अनिल बिसेन को पराजित किया।
जीत की घोषणा के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जनपद कार्यालय के बाहर समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और नारेबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।
समर्थकों ने इस जीत को सामाजिक एकजुटता और सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ जनता के जवाब के रूप में बताया। उनका कहना है कि मतदाताओं ने विकास, सामाजिक सौहार्द और एकजुटता को प्राथमिकता देते हुए कल्पना वासनिक के पक्ष में अपना विश्वास जताया है।
