एयर होस्टेस वर्षा की हत्या के पीछे कौन था मास्टरमाइंड? 200 CCTV कैमरों ने खोला खौफनाक राज!

REPORTER
By -
0
गोंदिया/बालाघाट
 महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बोंडरानी जंगल में एयर होस्टेस वर्षा तुरकर (35) की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था, उसके पीछे प्रेम संबंधों से उपजा विवाद और 13 लाख रुपये की सुपारी की साजिश सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।
👉      मायके आई थी वर्षा, वापसी के दौरान रची गई मौत की साजिश
पुलिस के अनुसार पुणे निवासी वर्षा धुरनलाल तुरकर दीपावली की छुट्टियों में अपने मायके ग्राम किन्ही, तहसील खैरलांजी, जिला बालाघाट आई हुई थी। 14 नवंबर को वह अपने परिचित नितेश अग्रवाल के साथ तिरोड़ा गई थी। वापस लौटते समय बोंडरानी गांव के शिव मंदिर के पास जंगल में तीन अज्ञात लोगों ने शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच चाकू से पेट और पीठ पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
  👉     200 CCTV कैमरों ने खोला हत्या का राज
वारदात के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए तिरोड़ा से खैरलांजी, वारासिवनी, बालाघाट और गोंदिया तक लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और गोपनीय सूचना के आधार पर संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों की पहचान की दिशा में जांच आगे बढ़ी।13 लाख रुपये में दी गई थी हत्या की सुपारी!
         पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, मृतका वर्षा और नितेश अग्रवाल के बीच प्रेम संबंध होने के कारण नितेश की पत्नी मोना अग्रवाल कथित तौर पर नाराज थी। इसी विवाद के चलते मोना ने कुनाल कुंभलकर की मदद से हत्या की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक कुनाल ने शाहरुख पठान से संपर्क कर वर्षा की हत्या के लिए 13 लाख रुपये की सुपारी तय की थी।
 👉        GPS लोकेशन से आरोपियों तक पहुंचा सुराग
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नितेश की कार का पीछा करने के लिए मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया। कार की लोकेशन हासिल करने के लिए टोयोटा कनेक्ट ऐप सक्रिय किया गया और लोकेशन के आधार पर बोंडरानी के जंगल में वारदात को अंजाम दिया गया।चार आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी ।
पुलिस ने इस मामले में निम्न चार आरोपियों को                         गिरफ्तार किया है—👇
इमरान करीम शेख (26)
शाहरुख खान फिरोज खान पठान (33)
कुनाल श्यामलाल कुंभलकर (31)
मोना नितेश अग्रवाल (41)
वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
   👉       पुलिस की जांच अभी जारी
पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे और अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा ने कार्रवाई की। पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुड़े के नेतृत्व में टीम ने मामले का खुलासा किया। आगे की विवेचना दवनीवाड़ा पुलिस कर रही है।अभयवाणी की राय
          वर्षा तुरकर हत्याकांड ने रिश्तों में बढ़ते विवाद और सुपारी देकर हत्या जैसी संगीन आपराधिक मानसिकता को उजागर किया है।
 200 CCTV कैमरों की मदद से पुलिस ने जिस तरह अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, वह सराहनीय है। लेकिन सवाल यह भी है कि 13 लाख रुपये की इस कथित सुपारी की पूरी कड़ी क्या है? फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी और साजिश से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा होना जरूरी है। वर्षा को न्याय तभी मिलेगा, जब इस हत्याकांड के हर दोषी को कानून के कटघरे तक पहुंचाया जाएगा।
स्रोत: गोंदिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय की 19 नवंबर 2026 की प्रेस विज्ञप्ति एवं अभयवाणी की प्रकाशित रिपोर्ट। आरोप पुलिस जांच के अनुसार हैं।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default