. मायके आई एयर होस्टेस की दर्दनाक मौत! नदी किनारे मिला शव, तीन नकाबपोशों की कहानी में उलझी पुलिस!

REPORTER
By -
0
बालाघाट
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से लगी महाराष्ट्र सीमा पर एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के दौनीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोंडरानी में वैनगंगा नदी किनारे सागौन के जंगल में पुणे में कार्यरत एयर होस्टेस वर्षा तुरकर (35) का शव मिलने से बालाघाट और गोंदिया क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
      जानकारी के अनुसार, वर्षा तुरकर बालाघाट जिले के वारासिवनी क्षेत्र के ग्राम किन्ही-नवेगांव की निवासी थीं। वह दीपावली मनाने अपनी ढाई साल की बेटी के साथ मायके आई हुई थीं। 14 नवंबर की शाम वह अपने परिचित युवक के साथ महाराष्ट्र के बोंडरानी स्थित वैनगंगा नदी किनारे घूमने गई थीं। इसी दौरान उनके साथ दर्दनाक वारदात हो गई।
👉     पीठ पर धारदार हथियार से किए गए चार वार
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वर्षा के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। गंभीर रूप से घायल वर्षा को परिजन खैरलांजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
👉     तीन नकाबपोश हमलावरों की कहानी पर संदेह!
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वर्षा के साथ मौजूद परिचित युवक ने दावा किया कि तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट के दौरान उन पर हमला किया।
 हालांकि, युवक के सुरक्षित बच निकलने और घटना की परिस्थितियों को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। 
युवक और मृतका के एक रिश्तेदार से भी पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।
👉           दो राज्यों की पुलिस जांच में जुटी
घटना महाराष्ट्र के दौनीवाड़ा थाना क्षेत्र की होने के कारण वहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बालाघाट जिले की पुलिस ने प्रारंभिक वैधानिक कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर संबंधित दस्तावेज महाराष्ट्र पुलिस को भेजने की कार्रवाई की है।
वर्षा के पिता ने बेटी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वैनगंगा नदी के सुनसान किनारे आखिर उस शाम ऐसा क्या हुआ, जिसने एक बेटी को मां से और परिवार को अपनी बेटी से हमेशा के लिए जुदा कर दिया? पुलिस जांच के निष्कर्षों पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
       👉        अभयवाणी न्यूज की संपादकीय टिप्पणी
 इस मामले में किसी भी व्यक्ति को जांच पूरी होने से पहले दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। पुलिस को घटनास्थल के साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों तक पहुंचना चाहिए।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default