जनसुनवाई में सबसे प्रमुख मामला वारासिवनी क्षेत्र के एक सेवानिवृत्त शिक्षक के लंबित एरियर भुगतान का सामने आया। शासकीय माध्यमिक शाला डोंगरगांव के सेवानिवृत्त शिक्षक नंदलाल बोकडे ने बताया कि वे31 जनवरी 2022 को सेवानिवृत्त हुए थे। शासन के आदेशानुसार उन्हें प्रथम नियुक्ति से पूर्ण वेतनमान का एरियर दो किश्तों में मिलना था। पहली किश्त के रूप में 1 लाख 28 हजार 140 रुपये का भुगतान हो चुका है, लेकिन दूसरी किश्त के 1 लाख 71 हजार 450 रुपये लगभग दो वर्ष 10 माह बाद भी नहीं मिले हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर आदित्य सिंह ने वारासिवनी के बीईओ एवं बीआरसी को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने तथा लंबित राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
👉 निजी जमीन पर गेट-बैनर लगाने की शिकायतकिरनापुर तहसील के ग्राम परसवाड़ा निवासी भवानी तिवारी ने अपनी निजी भूमि पर बिना अनुमति गेट और बैनर लगाए जाने तथा आवागमन बाधित होने की शिकायत की। उन्होंने सलीम खान, जावेद खान, शानू खान एवं उनके साथियों पर जमीन पर गेट-बैनर लगाने का आरोप लगाया। पूर्व में तहसीलदार को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने की बात भी कही। कलेक्टर ने एसडीएम किरनापुर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
👉 तीन आरटीआई आवेदनों का जवाब नहीं देने का मामला
लालबर्रा तहसील के ग्राम अमोली निवासी डामेंद्र कुमार धानेश्वर ने शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा के लोक सूचना अधिकारी पर तीन आरटीआई आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में जवाब नहीं देने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि 27, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को आवेदन भेजे गए थे, लेकिन 10 नवंबर तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। इस मामले में अपर कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
👉 त्योहारों में बस किराया बढ़ाने पर रोक की मांग
