कान्हा के जंगल में आखिर क्या हुआ? मृत मिला नर तेंदुआ, पशु चिकित्सकों ने बताई मौत की वजह!

REPORTER
By -
0
बालाघाट, 
10 नवंबर 2026
 कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हलचल मच गई। मामला खापा बफर परिक्षेत्र की सरेखा बीट का है, जहां 9 नवंबर को वन गश्ती के दौरान कक्ष क्रमांक 1131 में तेंदुए का शव मिला।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। तेंदुए के शव का परीक्षण बैहर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील गोयल एवं परसवाड़ा की सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा आहके ने किया।
शव परीक्षण के दौरान तेंदुए की मौत स्वाभाविक एवं प्राकृतिक कारणों से होना प्रतीत हुई। इसके बाद निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार तेंदुए का विधिवत भस्मीकरण किया गया।
   👉         अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया
इस दौरान क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला, नायब तहसीलदार बैहर, प्रोजेक्ट ऑफिसर, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के प्रतिनिधि, सहायक संचालक मलाजखंड, ग्राम पंचायत धनवार के सरपंच तथा ईको विकास समिति नारना के अध्यक्ष सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
वन विभाग द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरी की गईं।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default