सेवा संकल्प अभियान में बैहर की सड़कों पर गूंजा फिटनेस का संदेश

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत बैहर में फिट इंडिया खेल सत्र के अंतर्गत भव्य साइकिल रैली आयोजित की गई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नगर पालिका बैहर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय तथा शासकीय पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त आयोजन में निकली रैली में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
साइकिलों पर सवार विद्यार्थियों ने बैहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर नियमित व्यायाम, साइकिलिंग, खेलकूद और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा गुड्डा मरकाम, प्राचार्य आलोक चौरे, जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नवजीत सिंह परिहार, शिक्षिका ललिता धुर्वे, नेशनल खिलाड़ी अक्षय कुमार एडे तथा ब्लॉक युवा समन्वयक राजेश बंबुरे सहित अन्य उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। युवाओं को फिट रखने के लिए खेल, व्यायाम और साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस रैली ने बैहर में फिटनेस, स्वास्थ्य और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default