लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में 13 नवंबर की रात मंडई के दौरान नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर लांजी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास पिता गिरिश दांदरे (20), अतुल पिता दशरूलाल पांचे (20), रविशंकर पिता चैतराम बाहे (18) और अभय पिता सियाराम ठाकरे (18) को गिरफ्तार किया।चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, एक अपचारी बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।
. 👉 .अभयवाणी की राय 👈
