सेवा सेतु अभियान- 272 बच्चों की स्वास्थ्य और नेत्र जांच

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 सेवा सेतु अभियान के तहत 6 अक्टूबर को शासकीय हाई स्कूल भटेरा चौकी, बालाघाट में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 272 चिन्हित बच्चों की स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया के मार्गदर्शन एवं जिला अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. पंकज महाजन के निर्देशन में आयोजित शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।शिविर में डॉ. लक्ष्य वर्मा, डॉ. प्रियंका नागपुरे, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती जयवंता कुंभारे, श्रीमती सुशीला नागपुरे एवं श्रीमती पुष्पा दमाहे ने सेवाएं दीं। आशा कार्यकर्ताओं तथा सपोर्ट स्टाफ ने भी शिविर के संचालन में सहयोग किया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, बीमारियों की समय पर पहचान करने और आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default