सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, कटंगी क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खुली पड़ताल।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
3 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री जन सेवा एवं सेवा सेतु अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया ने शनिवार को कटंगी क्षेत्र की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदुली तथा उप स्वास्थ्य केंद्र खजरी पहुंचकर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं और संस्थागत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. दाहिया ने चिकित्सा सेवाओं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में आने वाले मरीजों को समय पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों से चर्चा कर क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करने पर जोर
मुख्यमंत्री जन सेवा एवं सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थाओं की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default