अपराधियों की पहली पसंद बनता जा रहा है मध्यप्रदेश का नरसिंहपुर
जी हाँ यह वही नरसिंहपुर में जहाँ से कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आते हैं जो मुख्यमंत्री बनने का आखिरी सपना देख रहे हैं
आपको बता दें कि नरसिंहपुर में जिस तेजी से दिनदहाड़े संगीन जघन्य अपराध हुए हैं उसे देखकर यूपी बिहार के अपराधों की कहानी छोटी लगनी लगेगी
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल जिनकी नरसिंहपुर विधानसभा में खुलकर अवैध धंधे चल रहे हैं अपराधी बेखौफ अपराध कर रहे हैं आम जनता कलेक्टर एसपी के चक्कर लगा लगाकर न्याय के लिए तरस रही है भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है लेकिन मजाल है कि विपक्षी नेता खुलकर सत्ता शासन प्रशासन का स्थानीय स्तर पर पुरजोर विरोध कर सकें क्योंकि इन्होंने पक्ष विपक्ष दोनों को अपनी मुठ्ठी में बंद कर रखा है?
कहा जाता है कि मध्यप्रदेश का सबसे साक्षर जिला नरसिंहपुर है मतलब यहाँ पढ़े लिखे लोग रहते हैं पढ़े लिखे मतलब जागरूक लोग किंतु हम नरसिंहपुर जिले को अति पिछड़ा और जनता को डरपोक कायर कहेंगे? जोकि खुलेआम हो रहे अत्याचार अन्याय भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज नहीं उठा पा रही है।
आज भी यहाँ गरीब दलित वर्गों के लोग न्याय अपना हक पाने तरस रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं
यहाँ लोग सत्य स्वीकारने में ही डरते हैं और कोई सत्य न्याय की बात करें तो उसके साथ खड़े होने में डरते हैं ऐसी जनता को आप क्या कहेंगे?
खैर हमारा कर्तव्य है जनता के बीच सच्चाई लाना सत्य प्रकाशित करना जो हम कर रहे हैं कि नरसिंहपुर अब अपराधियों की पहली पसंद बनता जा रहा है जहाँ दिन प्रतिदिन बडे़ बडे़ अपराध भ्रष्टाचार हो रहे हैं जिनका संरक्षण शासन प्रशासन में बैठे लोग कर रहे हैं और जनता मूक दर्शक बनी हुई है
जय हिंद

