ग्रामीणों ने गोटेगांव विधायक सहित जिला पंचायत सीईओ को भ्रष्टाचार संबंधी लिखित शिकायत सौंपी
ग्राम पंचायत बरहटा (गोटेगांव) में बिना कार्य कराये हुए कई लाखों की राशि आहरण किये जाने के सम्बन्ध में कृष्ण कुमार राजपूत, दशरथ कहार व अन्य ने दस्तावेज सहित लिखित शिकायत की।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत बरहटा (गोटेगांव) में सचिव सरपंच के द्वारा बिना किसी कार्य को कराये पंचायत के खाते से कई लाखो रूपये की राशि का आहरण कर राशि का गबन किया गया है। निकाली गई राशि को गौ शाला कार्य एवं साफ सफाई कचरा भाड़ा के नाम पर निकाला गया है। जिसके न ही स्पष्ट बिल लगाए गए है और न ही किसी भी कार्य की तकनीकी स्वीकृति ली गई है। गांव में जगह जगह कीचड एवं गंदगी मची हुई है। नालियों की सफाई न होने से गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है। स्वच्छ भारत अभियान जैसी महत्वाकांछी योजना का पंचायत द्वारा कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है।
ग्रामीणों ने अभयवाणी कार्यालय पहुँच कर बताया कि यदि भ्रष्टाचार करने वाले सभी जिम्मेदारों जल्द कानूनी कार्यवाही नहीं होती तो ग्रामीणों द्वारा जन आंदोलन किया जायेगा जिसके लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा

