मलांजखण्ड में सेवा सेतु शिविर, 441 आवेदन पंजीकृत

REPORTER
By -
0
मलांजखण्ड
 शासन के ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के तहत 4 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक-04 मोहगांव स्थित नगर पालिका कार्यालय परिसर में मेगा सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में कुल 441 आवेदन आरसीएमएस पोर्टल पर पंजीकृत किए गए, जबकि 151 हितग्राहियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि, लाड़ली लक्ष्मी, उज्ज्वला, पीएम विश्वकर्मा, ई-श्रम, पेंशन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) सहित स्वास्थ्य जांच और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। शिविर में नपा अध्यक्ष मानसिंह मेरावी, एसडीएम बैहर अनिकेत शांडिल्य (आईएएस), तहसीलदार बिरसा बबीता सूर्या, जनपद पंचायत बिरसा सीईओ नितिन भट्ट सहित पार्षद, सभापति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default