राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’ मंच, देशभर के संघर्षों को एकजुट करने की पहल

REPORTER
By -
0
नई दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ‘सत्याग्रह’ नाम से नए मंच की शुरुआत की।
 इसका उद्देश्य देशभर में अपने अधिकारों, न्याय और विभिन्न मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे लोगों की आवाज को एक मंच पर लाना बताया गया है।
राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएं और युवा अलग-अलग मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब कोई व्यक्ति अकेले अपनी आवाज उठाता है तो कई बार उसकी आवाज दब जाती है।
उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में जमीन, महिला अधिकार, दलित-ओबीसी अधिकार, शिक्षा और परीक्षाओं समेत कई मुद्दों पर लोग अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। ‘सत्याग्रह’ मंच के जरिए इन संघर्षों और आवाजों को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
राहुल गांधी ने लोगों से अपील की कि यदि वे किसी अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं तो अपनी कहानी और समस्या ‘सत्याग्रह’ मंच पर साझा करें। उन्होंने कहा कि लोगों के मुद्दों और अधिकारों से जुड़ी आवाज को वे नेता प्रतिपक्ष के तौर पर संसद, सड़क और अन्य माध्यमों से उठाने का प्रयास करेंगे।
राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो ‘सत्याग्रह’ पहल को राहुल गांधी द्वारा अलग-अलग सामाजिक और जन आंदोलनों को एक साझा मंच देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default