सिवनी / बालाघाट
जिले के केवलारी क्षेत्र के सरेखा और लालोपार गांवों को सिवनी-मंडला मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला नाला वर्षों से ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है। बारिश शुरू होते ही नाला उफान पर आ जाता है, जिससे दोनों गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट जाता है। इसके कारण ग्रामीणों, मरीजों और विशेष रूप से 200 से 300 विद्यार्थियों को स्कूल एवं कॉलेज पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से स्थायी समाधान की मांग की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। चुनाव के समय पुल या पक्की पुलिया निर्माण के वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।
0 टिप्पणियाँ