घुबड़गोदी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, विभिन्न विषयों पर होंगे बौद्धिक सत्र।

खैरलांजी / बालाघाट
वीरांगना रानी अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय, खैरलांजी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 11 मार्च से 17 मार्च 2026 तक ग्राम पंचायत घुबड़गोदी में किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ बुधवार को घुबड़गोदी ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद श्री विश्वेश्वर भगत उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश कटरे, सरपंच संतोषी सुनील राऊत, उपसरपंच सुरेंद्र भगत तथा सचिव विजय सुखदेवे मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री के.एल. हिवारे ने की। अतिथियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, आत्मनिर्भर भारत, योग जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, बाल संरक्षण, यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति तथा स्वास्थ्य जागरूकता जैसे विषयों पर प्रतिदिन बौद्धिक सत्रों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी श्री आर.के. पांडेय, शालिनी मेश्राम, वीरेंद्र पटले, विक्रांत रंधावा, शिखा डहरवाल, आकाश, सुनील सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं एनएसएस इकाई के 44 स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.