19 अक्टूबर। कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार को आयोजित टीएल बैठक में अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण नहीं होने और जिले की ग्रेडिंग प्रभावित होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में लांजी क्षेत्र में नहरों की सफाई नहीं होने से किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सिंचाई विभाग के एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
वहीं, उचित मूल्य दुकानों में सेल्समैन की अनुपलब्धता से राशन वितरण प्रभावित होने पर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान उपार्जन की तैयारियों, वन भूमि अनुमतियों और लंबित विकास कार्यों की भी समीक्षा की।
प्रहलाद गजभिये
. जिला संवाददाता बालाघाट
अभयवाणी न्यूज पेपर
.
