वारासिवनी एसडीएम श्री श्रीष प्यासी ने जिले के तीन स्थानांतरित पटवारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए भारमुक्त कर दिया है।
आदेश के अनुसार, वारासिवनी तहसील में पदस्थ पटवारी गिरधारी भगत को बिरसा तहसील, लालबर्रा तहसील के पटवारी मयंक राजावत को बैहर तहसील तथा पटवारी पवन रावत को लांजी तहसील में कार्यभार ग्रहण करना है। तीनों पटवारियों को 9 अक्टूबर 2026 को नवीन पदस्थापना के लिए भारमुक्त किया गया।