कामठी में महिला शक्ति ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, रैली निकालकर दिया ‘शराब हटाओ, परिवार बचाओ’ का संदेश

REPORTER
By -
0
कटंगी / बालाघाट
ग्राम पंचायत कामठी में 7 अक्टूबर 2026 को नशे से मुक्ति और परिवारों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण के तहत नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिला एवं पुरुषों ने एकजुट होकर गांव की गलियों में रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
रैली के दौरान ‘शराब हटाओ, परिवार बचाओ’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सुखी परिवार के निर्माण का आह्वान किया गया। अभियान में बताया गया कि नशे का असर केवल स्वास्थ्य पर ही नहीं पड़ता, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
ग्रामीणों ने गलियों में भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। अभियान का समापन ग्राम पंचायत भवन कामठी में किया गया।
 👉       अभियान में सरपंच श्रीमती करिश्मा कारसर्पे, धानु विश्वकर्मा, शंकर बोपचे, विनोद बाहेश्वर, पुस्तकला सेन्द्रे, निशा ठाकरे, कविता नेवारे, अनिता सेन्द्रे, सीमा चौरे सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण शामिल रहे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default