कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन आयोजित।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
 शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय, बालाघाट में 7 अक्टूबर को प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर की अध्यक्षता एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शिक्षक-अभिभावक समिति द्वारा सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन का उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद स्थापित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ
समिति संयोजक डॉ. प्रियंक चौबे ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने अभिभावकों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रवृत्ति, शोध, युवा उत्सव, नैक मूल्यांकन, भारतीय ज्ञान परंपरा, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।
अभिभावक मोहरलाल पारधी, गणेश पारधी एवं मानक सिंह लिल्हारे ने अपने विचार और सुझाव रखे। प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए छात्राओं के लिए संचालित योजनाओं तथा भविष्य के अवसरों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रीति उइके ने किया। आयोजन में समिति सदस्य जीवन मसराम एवं श्रीमती दीप्ति गढ़पाले सहित महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ का सहयोग रहा।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default