बालाघाट में 59 हजार से अधिक किसानों का पंजीयन, 10 अक्टूबर आखिरी तारीख ।

REPORTER
By -
0
बालाघाट
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन जारी है। जिले में अब तक 59 हजार 100 से अधिक किसानों का पंजीयन हो चुका है। पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी संत कुमार भलावी के अनुसार धान खरीदी के लिए अब तक सबसे अधिक पंजीयन लालबर्रा में 8,535 किसानों का हुआ है। इसके बाद खैरलांजी 6,383, लांजी 6,365, बालाघाट 6,154, कटंगी 5,811, वारासिवनी 5,575, बिरसा 5,144, किरनापुर 4,641, परसवाड़ा 4,080, तिरोड़ा 3,522 और बैहर में 2,804 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है।
जिले में किसानों के पंजीयन के लिए समिति स्तर पर 112 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा अधिकृत सीएससी सेंटर, कियोस्क, एमपी ऑनलाइन और साइबर कैफे के माध्यम से भी किसान 50 रुपये निर्धारित शुल्क का भुगतान कर पंजीयन करा सकते हैं।
10 अक्टूबर के बाद पंजीयन की सुविधा बंद हो जाएगी, इसलिए पात्र किसान समय रहते अपना पंजीयन अवश्य करा लें।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
6 /related/default