👉 बैहर में दवाओं की उपलब्धता मे कमी मिली
---------------------------------
सिविल अस्पताल बैहर के निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली गई। कमी पाए जाने पर सीएमएचओ ने संबंधित अधिकारियों को दवाओं की तत्काल पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के बच्चा वार्ड को अलग स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए, ताकि बच्चों को बेहतर एवं व्यवस्थित उपचार मिल सके।
👉 एनआरसी बच्चों की निगरानी पर जोर
---------------------------------------------
पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए डॉ. दाहिया ने उपचार के बाद घर लौटने वाले बच्चों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने को कहा गया।
👉 उकवा पीएचसी की व्यवस्थाओं पर नाराजगी
-------------------------------------
पीएचसी उकवा में प्रकाश व्यवस्था, 24 घंटे पेयजल, मरीजों को प्रतिदिन भोजन और परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर सीएमएचओ ने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने स्टाफ को समय पर उपस्थित रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की हिदायत दी। डॉ. दाहिया ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को समय पर उपचार, आवश्यक दवाएं और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
👉 अभयवाणी समाचार
