अभयवाणी समाचार
प्रहलाद गजभिये( जिला संवाददाता)
बालाघाट,
12 सितंबर 2026
जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 1,545 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 1,434 प्रकरणों का निराकरण कर ₹4 करोड़ 79 लाख 5 हजार 609 की अवार्ड राशि निर्धारित की गई।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्राणेश कुमार प्राण के मार्गदर्शन में जिले में कुल 25 न्यायिक खंडपीठों का गठन कर लोक अदालत आयोजित की गई।
लोक अदालत में आपराधिक शमनीय, धारा 138, बैंक रिकवरी, एमएसीटी, वैवाहिक, श्रम, भूमि अधिग्रहण, जलकर एवं विद्युत सहित विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया गया।
लोक अदालत के दौरान श्रवण बाधित बच्चों को कान की मशीन वितरित की गई। वहीं वैवाहिक विवाद का राजीनामे से निराकरण कर पक्षकारों को फलदार एवं छायादार पौधे दिए गए। जिला न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं।
👉 अभयवाणी समाचार
